
नीट परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में गोमिया में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
साड़म के युवा समाजसेवी मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित यह मार्च गोमिया काली मंदिर से शुरू होकर गोमिया मोड़ तक पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बहाल करने तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

इस दौरान “पेपर लीक बंद करो”, “बेरोजगारी हटाओ” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
प्रदर्शन में मिथुन चंद्रवंशी, अक्षय प्रजापति, पूर्व उपमुखिया विकास जैन, साहिल प्रजापति, नीरज कुमार, करण कुमार, दिव्या कुमारी, श्रेया प्रसाद, श्रुति प्रसाद, प्रार्थना कुमारी, इंसाह अख्तर, इरम अख्तर, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
