• Thu. Mar 5th, 2026

निरसा: सलूकचोपड़ा पंचायत में ₹2.22 करोड़ की लागत से बनेगा पुल; विधायक अरूप चटर्जी ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2025

 

कालूबथान (संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा): कलियासोल प्रखंड की सलूकचोपड़ा पंचायत के मोको के वीच जोड़ियां में आज लगभग ₹2.22 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया गया। यह पुल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्मित होगा।

 

निरसा विधायक श्री अरूप चटर्जी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती वसुंधरा पाल और मोको के मुखिया श्रीमती सुनिता मल्लिक ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि कई वर्षों से ग्रामीणों की मांग को देखते हुए यह पुलिया निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा। संवेदक ने बताया कि विधायक की अनुशंसा पर यह कार्य आरंभ किया गया है और इसे अच्छी गुणवत्ता पूर्वक बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

 

इस अवसर पर, मोके पर हाराधन पाल, मायाराम पाल, प्रविर दे, बापि, आचार्य ने भी एक सेट निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर किया।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *