• Fri. Apr 3rd, 2026

निरसा: विस्थापितों और पेंशनधारियों के हक के लिए भाजपा का हल्ला बोल, पंचेत डीवीसी मैनेजमेंट से हुई वार्ता।

admin's avatar

Byadmin

Apr 2, 2026
crescent ad

कालूबथान/निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विस्थापितों, पेंशनधारियों और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचेत डीवीसी (DVC) मैनेजमेंट के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की।

इस वार्ता का नेतृत्व धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहन कुम्भकार ने किया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन के समक्ष विस्थापितों के नियोजन, लंबित पेंशन और स्थानीय बुनियादी सुविधाओं जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

वार्ता के दौरान प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि जनहित के इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचेत मंडल अध्यक्ष केशव माजी, पूर्व अध्यक्ष बापी दे, जयराम साव, सरस्वती देवी, जोबारानी गोस्वामी, सुजीत राम, चंदन राम, संजय सिंह, विश्वजीत, भीम, गुड्डु दुबे और गुड्डु सिंह सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *