
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :निरसा:- निरसा थाना में मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक रखी गई ! जिसका संचालन पतंजलि योग शिक्षक मनोज सिंह ने किया ! वही इस बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,निरसा लिलेश्वर महतो मौजूद रहे! वहीं संचालनकर्ता और शांति समिति के लोगों ने विशेष रूप से निरसा चौक में जाम की समस्या के मुद्दे को गंभीरता से सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच में रखा और कहा कि चौक के जाम की स्थिति हमेशा से बनी रहती हैं!

प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का निदान करे! वही आगामी मुहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर शांति समिति सभी ने संपूर्ण रूप से अपनी सहमति जताई और साथ ही कहा कि निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी जगह शांति प्रिय रूप से सभी समुदायों के लोगों के द्वारा पर्व को हमेशा से मनाया जा रहा है और आगे भी शांतिमय रूप से मनाया जाएगा!

बैठक में पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गण्यमान लोगों ने कहा कि ये पर्व आपसी भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक हैं;इस दौरान उपस्थित लोगों से पर्व के अवसर पर प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई!
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा लिलेश्वर महतो ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की साथ ही कहा गया कि किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया या असामाजिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
इसके साथ ही अंचल अधिकारी निरसा विक्रम आनन्द ने कहा कि सभी क्षेत्र वासियों को मुहर्रम की अग्रिम बधाई और हम सभी मिलकर सभी पर्व मनाए! साथ ही कहा कि जिला द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसका अनुपालन हो !
वही इस बैठक में मुख्य रूप से निरसा अनुमंडल पदाधिकारी, लिलेश्वर महतो, पुलिस निरीक्षक- सह – थाना प्रभारी, निरसा अजीत कुमार भारती, अंचल अधिकारी, निरसा विक्रम आनन्द, के साथ साथ , भारत स्वाभिमान के सरदार मंजीत सिंह,अर्जुन भुईयां, रविंदर प्रधान, पायल कुमारी , मोहन जी, कृष्णा रवानी, तारापदो धीवर के साथ साथ निरसा क्षेत्र के गणमान्यलोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
