• Wed. Sep 16th, 2026

निरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का शार्प शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :निरसा में पुलिस मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गिरफ्तार

निरसा/धनबाद: निरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल सागर सिंह को इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, सागर सिंह हाल ही में जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड में भी वांछित था। पुलिस का दावा है कि वह अपने साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटा था।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम जब निरसा पहुंची, तो पुलिस के अनुसार सागर सिंह ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सागर सिंह के अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *