• Wed. Feb 11th, 2026

निरसा: पलारपुर में खुलेगा नया स्वास्थ्य उपकेंद्र, विधायक अरूप चटर्जी और जिप अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2026

निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत अंतर्गत नीचे बेलडांगा गांव में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहाँ बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी और जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया गया।

ग्रामीणों के प्रयास और विधायक का सहयोग: इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में स्थानीय मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता रंग लाई है। ग्रामीण केवल भंडारी ने बताया कि मुखिया अपर्णा देवी की अनुशंसा, झामुमो जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी के अथक प्रयासों और विधायक अरूप चटर्जी के विशेष सहयोग से यह योजना धरातल पर उतर पाई है।

समय और पैसे की होगी बचत: इस उप स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से क्षेत्र की करीब 3000 आबादी (मुख्यतः आदिवासी एवं हरिजन समाज) को सीधा लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों और प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनके समय और आर्थिक बोझ में कमी आएगी।

मौके पर गणमान्य रहे उपस्थित: शिलान्यास समारोह के दौरान विधायक और जिप अध्यक्ष के साथ-साथ उप मुखिया आजादी बाउरी, शत्रुघ्न बास्की, सौरव तिवारी, सुरेश बाउरी, केवल भंडारी, बाबन तिवारी, किशन तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था और भी मजबूत होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *