• Mon. Sep 28th, 2026

निरसा :SIR के खिलाफ निरसा में भाकपा माले का प्रदर्शन, फूंका पुतला

admin's avatar

Byadmin

Sep 28, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

प्रक्रिया तत्काल बंद करने की मांग, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठी आवाज

निरसा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भाकपा माले निरसा प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

सुबह दस बजे पार्टी कार्यकर्ता निरसा स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में निरसा चौक पहुंचे। यहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “SIR प्रक्रिया तुरंत बंद करो” और “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक कामरेड आगम राम ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है और SIR के नाम पर आम मतदाताओं के सामने दस्तावेज एवं सत्यापन से जुड़ी परेशानियां खड़ी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है और किसी भी प्रक्रिया के कारण पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न हों, यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।

आगम राम ने कहा कि भाकपा माले SIR प्रक्रिया को तत्काल बंद करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की बात भी कही।

कार्यक्रम में निरसा प्रखंड सचिव टूटून मुखर्जी, एग्यारकुंड प्रखंड सचिव बादल चंद्र बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद सचिव अमरेश चक्रवर्ती, श्रीकांत सिंह, मनु सिंह, मुमताज अंसारी, हरेंद्र सिंह, तारापदो बाउरी, रंजीत मोदी, निरंजन गोराई, अंजू चटर्जी, अमाल खान, बंसी सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, प्रदीप सुमन, जगदीश शर्मा, मनोज सिंह, राजू लोहार, संजय बाउरी, रमाकांत भंडारी, धीरज श्रीवास्तव सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *