
सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी स्लरी मे कार्यरत मजदूरों ने नियोजन से हटाए जाने को लेकर 11 मार्च की संध्या महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर महाप्रबंधक से नियोजन की मांग करते हुए महाप्रबंधक को घेर लिया।

घेराव कर रहे मजदूरों का कहना था कि उन्हें वर्ष 2010 में सीसीएल प्रबंधन द्वारा स्वांग वाशरी मे नौकरी दी गई थी। जिसमें कई फर्जी मजदूरों के भी नियोजन की बात सामने आने पर प्रबंधन द्वारा वर्ष 2017 में कार्य से बैठा दिया गया, तब से वे अपनी मांगों को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

इस बाबात मजदूरों का प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस नेता अमित कुमार चौहान ने बताया कि प्रबंधन द्वारा एक मजदूर नेता के शह पर कुछ मजदूरों को फर्जी नियोजन दिया गया था। लेकिन उसके लपेटे में वास्तविक मजदूरो को भी काम से हटा दिया गया। ऐसे 70 मजदूर की लड़ाई वे लड़ रहे हैं। कहा कि उन्होंने मजदूर की फरियाद बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के समक्ष रखा था। विधायक के आदेश पर ही वे बीते 10 मार्च को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से इस बाबात वार्ता की। इस दौरान उनके द्वारा स्वांग वाशरी पीओ वैकुंठ मोहन बाबू तथा प्रबंधक मानव संसाधन सविराज सिंह से वार्ता का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।
चौहान ने बताया कि बेरमो एसडीओ से भेंट में उनका कहना है कि सभी मजदूर एक मंच पर अपनी मांगों को रखें। इसी संदर्भ में आज वे कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार से समय मांगा। बावजूद इसके महाप्रबंधक वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए तथा न्यायालय से आदेश मिलने पर वार्ता की बात कही। इससे क्रुद्ध होकर मजदूरों ने महाप्रबंधक का घेराव किया।
महाप्रबंधक के अनुसार स्वांग वाशरी में नियोजन की मांग करने वाले अब तक चार गुट सामने आए हैं। ऐसे में उचित निर्देश के आधार पर वार्ता अथवा कार्रवाई की जा सकती है। मौके पर अमित चौहान के अलावा झामुमो नेता रंजीत महतो, बैठाये गये मजदूर लखन रविदास, विशेश्वर चौहान, प्रदीप विश्वकर्मा, हीरालाल चौहान, सुरेश गोप, मेघलाल गोप, रमेश गोप आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
