• Tue. Oct 6th, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 18 बच्चों का ऑपरेशन के लिए चयन

admin's avatar

Byadmin

Oct 6, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

जन्मजात कटे होंठ एवं तालू (Cleft Lip and Palate) से प्रभावित बच्चों को बेहतर और सामान्य जीवन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को गोविंदपुर डी पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ऑपरेशन स्माइल के सहयोग से सहयोगिनी एवं पंच सूत्र फाउंडेशन द्वारा किया गया।

 

शिविर का उद्घाटन गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ऐसे बच्चों का ऑपरेशन कराना काफी कठिन होता है। ऐसे में निःशुल्क जांच, ऑपरेशन के लिए चयन और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की जांच की। जांच के बाद कटे होंठ एवं तालू से प्रभावित 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित बच्चों का ऑपरेशन दुर्गापुर स्थित ऑपरेशन स्माइल अस्पताल में किया जाएगा। शिविर में कसमार, पेटरवार एवं बेरमो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे।

 

सहयोगिनी के रवि कुमार ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल के सहयोग से अब तक सैकड़ों बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है। संस्था का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक यह सुविधा पहुंचाई जाए, ताकि पैसे के अभाव में किसी बच्चे को उपचार से वंचित न रहना पड़े।

 

पंच सूत्र फाउंडेशन के निदेशक गुलाब चंद्र ने बताया कि बेरमो प्रखंड में इस प्रकार का शिविर आयोजित करने का यह पहला प्रयास है। वहीं, दुर्गापुर से पहुंचे ऑपरेशन स्माइल के चंदन कुमार ने बताया कि बोकारो जिले के सैकड़ों बच्चों का अब तक सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है।

 

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल बच्चों का ऑपरेशन कराना नहीं, बल्कि उन्हें स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं सम्मानजनक सामाजिक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। साथ ही, ऐसे बच्चों के अभिभावकों को उपचार और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना भी शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed