

चाईबासा : आज पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू ने जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया।

उन्होंने कहा कि वर्षों से महिलाएं मुख्य रूप से घरेलू कार्यों में ही व्यस्त रहती थीं। सामाजिक स्तर पर उन्हें कुछ अवसर जरूर मिलते थे, लेकिन राजनीति में उनकी भागीदारी बहुत कम रही है।
उन्होंने कहा कि अब इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है, जो उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे महिलाएं न केवल राजनीति में आएंगी, बल्कि अपने अधिकारों और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रख सकेंगी।
गीता बालमुचू ने कहा कि महिला ही परिवार की रीढ़ होती है। जब महिलाएं निर्णय लेने वाली भूमिका में होंगी, तो वे बच्चों के भविष्य, परिवार की समृद्धि और समाज के विकास को ध्यान में रखते हुए बेहतर कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार मिला है। यह अधिनियम महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्णायक बनाएगा।
अंत में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं आगे बढ़कर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करें।
*33% आरक्षण से महिलाओं को मिला नया अधिकार, अब संसद में गूंजेगी नारी शक्ति – गीता बालमुचू*
आज के प्रेस वार्ता कार्यक्रम में रूपा सिंह दास सुमी लागुरी ,अनिता दास, रीना कर, सुप्रिया दास राकेश पोद्दार पंकज टोप्पो इत्यादि उपस्थित रहे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
