
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बस स्टैंड स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर, न्यू एरिया श्री हनुमान मंदिर तथा मंगल बाजार स्थित श्री महाबीर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

मंगल बाजार स्थित श्री महाबीर मंदिर के प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मोत्सव का उत्सवपूर्ण माहौल बनाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को और भी भव्य बनाने के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गायक कलाकार साक्षी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, वीरेन्द्र भारती और किशन कुमार सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर “जय श्री राम” एवं “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर महाबीर सेवा समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कांस्यकर, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी, सचिव सुरेश सोनी, उप सचिव विनायक सोनी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार सहित प्रदीप कुमार, रुपेश कुमार, गोकुल कुमार, गणेश कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे नगर में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और भक्तों ने बढ़-चढ़कर इस पावन अवसर में भाग लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
