
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गबन के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टंडवा थाना क्षेत्र में की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिमन्यु कुमार पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह, निवासी ईटवा टोले लोदीपुर के रूप में की गई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर डीलर रहते हुए गबन करने का आरोप था

जिसकी शिकायत के आधार पर जांच की जा रही थी।थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के आर्थिक अपराध, गबन या सरकारी योजनाओं में अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अनियमितता या गबन की सूचना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
