
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के सतर धनाव गांव में आगामी 12 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय विराट शिव गुरु महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है, वहीं आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह एवं पिंटू कुमार (विधायक) ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष महत्व रखता है।कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल एवं अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों के शामिल होने की संभावना है।
इससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और भी समृद्ध होगा। महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन, आध्यात्मिक चर्चा एवं विशाल सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।
मुख्य रूप से धीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, भोला बाबू, विनय सिंह, सुनील सिंह, पिंटू गुप्ता, गोलू सिंह एवं बिट्टू सिंह सहित कई लोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
