
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र अंतर्गत नाऊर तेतरीया सोन दियरा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 300 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। यह छापेमारी नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन दियरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दियरा क्षेत्र में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी तलाश की गई, हालांकि कारोबारी पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोन दियरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी। फरार शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
