• Tue. Feb 24th, 2026

नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 23, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मेह गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मेह गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह के रूप में की गई है।

इस संबंध में नरारी कला खुर्द थाना के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मेह गांव में छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इस कार्रवाई में एस आई कपिलदेव कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *