• Wed. Feb 18th, 2026

नयाटांड मण्डा पूजा भक्तिमय व श्रद्धापूर्वक संपन्न, मेले में पूर्व मंत्री हुए शामिल

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2025

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नयाटांड में मंगलवार रात्रि व बुधवार सुबह मण्डा पूजा हिंदू रीति रिवाज व भक्तिमय व श्रद्धा पूर्वक मण्डा पूजा समिति नयाटांड के नेतृत्व में शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। बता दें कि नयाटांड मण्डा पूजा में हर वर्ष कि भांति इस बार भी मण्डा पूजा मनाया गया बड़कागांव प्रखंड का आखिरी मण्डा पूजा है । नयाटांड मंडा पूजा में 40 फीट ऊंची लट्ठा पर झूलकर तथा आग के अंगारे में नंगी पांव चलकर मण्डा पूजा व मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

वहीं मेला में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, नयाटांड मुखिया लिलावती देवी , पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मेला को संबोधित किया। और सभी को शुभकामनाएं दिए। वहीं पुजारियों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 सेट कपड़ा-वत्र नयाटांड मुखिया लिलावती देवी के द्वारा चढ़ाकर पुजारियों के प्रति अपनी भक्तिमय का परिचय दी। वहीं मेले

में एक से बढ़कर एक झूला तथा रात भर गांव के लोगों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जो देखने योग्य था। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,नयाटांड मुखिया लीलावती कुमारी, पंचायत समिति सदस्य मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, अध्यक्ष केदार महतो,सचिव सतिश दास,कोषाध्यक्ष दिपक नायक उर्फ दिपू, पुजारी इंद्रदेव नायक उपाध्यक्ष पप्पू प्रजापति, ग्राम अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह मनोरंजन मंत्री मुरली महतो, पप्पू सिंह,सुनील नायक, रूद्रेश नायक,सत्यम कुमार राम महतो, गोपाल नायक, अखिलेश नायक,, रूदेश नायक, सुनील नायक, सतनारायण नायक, गोपाल नायक, तीर्थ महतो, इत्यादि लोग के अलावे अन्य लोग शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *