• Thu. Feb 5th, 2026

धनबाद मेयर चुनाव में घमासान तेज, संजीव सिंह–संजीव अग्रवाल समेत 15 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

admin's avatar

Byadmin

Feb 4, 2026

 

धनबाद। नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को महापौर पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

नामांकन की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं विशाल कुमार पांडेय की मौजूदगी में पूरी की गई।

महापौर पद के लिए नामांकन करने वालों में योगेन्द्र प्रधान, आकाश दुसाध, संजीव सिंह, मुकेश पाण्डेय, कुसुम देवी, नवल किशोर पासवान, शांतनु चन्द्रा, उमेश पासवान, शिल्पी शर्मा, भृगुनाथ भगत, राजकुमार कनौजिया, संजीव अग्रवाल, दीनानाथ ठाकुर, राम बिनय सिंह और राहुल कुमार चौहान शामिल हैं।

नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर में प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। अब नामांकन के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *