
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)केंदुआ पुल स्थित धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग NH32 पर दर्जनों गड्ढे बन गए है जिससे उक्त मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों के अलावे वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई लोग रात के अंधेरे में गिरकर घायल भी हो चुके है पर पथ निर्माण विभाग की अबतक नींद नही खुल रही है।

इस मुख्य मार्ग पर रोजाना हजारों छोटे बड़े हल्के व भारी वाहन गुजरते है एवं इस सड़क की मरम्मत में घटिया सामग्री की मिलावट के कारण सड़क जल्द ही जर्जर हो गई है और दर्जनों गड्ढे बन गए है जहां कभी भी जानलेवा दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है।
जबकि इस मार्ग से पथ निर्माण विभाग एवं राज्य स्तरीय अधिकारी एवं राज्य के मंत्रीगण भी गुजरते है और केंदुआपुल पर मार्ग की जर्जर हालत उन्हें भी देखने को मिलता है पर किसी के द्वारा भी अबतक मार्ग की सुधि नही ली जा रही है। वहीं जर्जर मार्ग दे रही है खतरे की घण्टी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
