
केंदुआ।धनबाद जिले में अवैध लॉटरी का खेल संचालन करने को लेकर धंधेबाज पाव पसारने लगे है।जिसके चंगुल में फंसकर टिकट खरीद लोग लुटे जा रहे है।उपरोक्त के आलोक में वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शमीम साह ने दुख जताते हुए धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखा है।उन्होंने पत्र में कहा है कि झारखण्ड में लॉटरी बन्द होने के बावजूद भी जिले के

धनबाद,झरिया,बाघमारा,गोविंदपुर,निरसा, सिंदरी आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से लाटरी का टिकट बेखौफ बेची जा रही है।इस अवैध गोरखधंधे का मुख्य सरगना पवन झुनझुनवाला है जो पहले बिहार में लॉटरी छापने वाला कारखाना का मालिक था।पुलिस छापा के

दौरान कारखाना सील कर दी गईं।जो अब धनबाद जिले में अवैध लॉटरी धंधा का संचालन कर रहा है।इस अवैध गोरखधंधे में विभिन्न थानों के पुलिस प्रशासन की संलिप्ता बताई जा रही है।इस लॉटरी का चक्कर मे खासकर दैनिक मजदूरी करने वाले लोग चंद पैसों के लालच में प्रभावित हो रहे है।उन्होंने संचालित अवैध लॉटरी के धंधे
पर अविलंब लगाम लगाने की मांग उपायुक्त से की है।एवं कहा कि अन्यथा संगठन जिला प्रशासन के विरुद्ध रणधीर बर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। जिसकी सारी जबाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
