
धनबाद: आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को धनबाद जिला कांग्रेस के मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक युवराज होटल, राजगंज में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मो. इकबाल अंसारी ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे धनबाद जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ संगठित कर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि सभी मंडल अध्यक्ष मिलकर संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जिससे कांग्रेस को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बैठक में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं नेताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इसमें प्रमुख रूप से

अजय कुमार (कुमारजोरी मंडल अध्यक्ष),
मो. फहीम शेख (जमुआ तांड मंडल अध्यक्ष),
लोकनाथ प्रसाद (एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष),
मो. हरमन रशीद (बलियापुर मंडल अध्यक्ष),
कुलदीप कुमार दा (सिंगरा मंडल अध्यक्ष),
प्रेम कुमार दास ,मंडल अध्यक्ष एवं
प्रवीण मुर्मू ,मंडल अध्यक्ष
शामिल रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष मो. इकबाल अंसारी ने सभी मंडल अध्यक्षों से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी नेताओं ने संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
