• Thu. Apr 23rd, 2026

दो दिन से लापता दो युवतियां आपस में शादी रचा कर पहुंची जोरापोखर थाना

admin's avatar

Byadmin

Feb 6, 2022
crescent ad

परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला, समझा-बुझाकर दोनों को ले गए घर

धनबाद: जोरापोखर थाना में रविवार 6 फरवरी को समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया. दो युवतियां आपस में शादी कर सुरक्षा की गुहार लगाती थाना पहुंची थी. दोनों ने बताया कि उन्होंने आपस में विवाह कर लिया है. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई है. अब वे दोनों एक साथ रहेंगी. उनका कहना था कि दुखहरनी मंदिर में शादी कर ली है. अब अपने परिजनों से अलग रहना चाहती हैं. मगर सुरक्षा चाहिए, इसीलिए थाना पहुंची हैं.

राखी कुमारी
बता दें कि जामाडोबा की रामबली पुरी की 24 वर्षीय पुत्री राखी मिर्धा और जामाडोबा पंजाबी घोड़ा के सुरेन्द् राउत की 23 वर्षीय पुत्री करिश्मा रावत के परिजनों ने 4 फरवरी को जोरापोखर थाना में दोनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. रविवार 6 फरवरी को शादी कर सुरक्षा की गुहार लगाती थाना पहुंची. जोरापोखर पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को सूचना दे दी. परिजन थाना पहुंचे और युवतियों को अपने अपने घर ले गए. हालांकि दोनों घर नहीं जाना चाह रही थी. काफी समझा बुझा कर और परिजन की जोर जबरदस्ती पर घर गई हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *