• Mon. Sep 29th, 2025

देशसेवा से शिक्षा सेवा की ओर: नौसेना से रिटायर होकर गांव लौटे अभिषेक बने प्रेरणा

Byadmin

Aug 6, 2025

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद (बिहार), 5 अगस्त — औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा पंचायत के पटवाटोली गांव निवासी अभिषेक कुमार का भारतीय नौसेना से 15 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के उपरांत जब वे अपने गांव लौटे, तो ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अभिषेक कुमार ने 30 जुलाई 2010 को भारतीय नौसेना में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और 31 जुलाई 2025 को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। अपने सेवा काल में उन्होंने भारत के कई प्रमुख युद्धपोतों पर सेवाएं दीं, जिनमें प्रतिष्ठित आईएनएस विराट भी शामिल है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्थानीय विद्यालय से हुई। वर्ष 2002 में उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास की और छठी कक्षा में चयनित हुए। 2009 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ समय तक स्थानीय स्कूलों में अध्यापन कार्य भी किया। इसके बाद 2010 में उनका चयन भारतीय नौसेना में हुआ।

सेवानिवृत्ति के बाद अब अभिषेक कुमार अपने अनुभव और ऊर्जा को गांव के बच्चों की शिक्षा में लगाने का संकल्प लेकर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है, ताकि गांव के बच्चे भी गुणवत्ता वाली शिक्षा से लाभान्वित हो सकें।

गांव पहुंचने पर टंडवा पंचायत के मुखिया राम प्रसाद राम, समाजसेवी विनोद सोनी, राजेश कुमार चौधरी, अरुण कुमार, नीतीश कुमार चौधरी, लक्ष्मण बारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। माला पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अभिषेक कुमार जैसे सपूत गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके योगदान और समर्पण पर पूरा गांव गौरवान्वित है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *