• Mon. Oct 19th, 2026

दुर्गा पूजा पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में निकला गया फ्लैग मार्च: उपद्रवियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

admin's avatar

Byadmin

Oct 19, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़कागांव पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति, उपद्रव और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को रोकने के उद्देश्य से थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

फ्लैग मार्च की शुरुआत बड़कागांव थाना परिसर से हुई। पुलिस बल पैदल मार्च करते हुए बड़कागांव मुख्य चौक, डेली मार्केट और विभिन्न मोहल्लों से होकर रेंज ऑफिस, अंबेडकर चौक तथा गुरुचट्टी तक पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए साढ़, हरली, बादम और गोंदलपुरा समेत विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल एवं चारपहिया वाहनों से गश्त की गई। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि त्योहार के दौरान पुलिस की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी।

हुड़दंग, उपद्रव और माहौल बिगाड़ने की कोशिश महंगी पड़ेंगी

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान शांति भंग करने, हुड़दंग मचाने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी

पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें, आपत्तिजनक सामग्री अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अफवाहें फैलाने वालों को भी चेताया है। ऐसी गतिविधियों पर साइबर निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के किसी भी संदेश, वीडियो या खबर को साझा न करें और अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय उसकी सूचना पुलिस को दें।

पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा पंडालों के आयोजकों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने तथा स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल बड़कागांव पुलिस को दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बड़कागांव पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *