
*रांची दिनांक 07 जून 2026 को झारखंड प्रतिभा कला संस्थान के द्वारा श्री शिव मंदिर – महाबीर मंदिर न्यास समिति, डोरंडा के प्रांगन मे ‘कराओके सिंगिंग कॉम्पिटिशन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संगीत के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां जूनियर और सीनियर दोनों श्रेणियों को मिलाकर लगभग 150 से अधिक उभरते हुए कलाकारों ने भाग लिया। कड़ी टक्कर के बाद दोनों ही श्रेणियों से 3-3 विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें संस्थान की ओर से आगे की मुफ्त ट्रेनिंग और करियर संवारने के लिए पूरा सपोर्ट दिया जाएगा। इस कार्यकर्म मे मुख्य अतिथि के रूप मे बिरसा शिक्षा निकेतन के डायरेक्टर श्री के. पी. डे सर, H.E.C के रिटायर C.O.T श्री आर. के. झा सर और बंगिय संस्कृतिक परिषद के सचिव श्री सजल बनर्जी सर मौजूद रहे ।
*निर्णायक मंडल (Judges):* बेहतरीन सुरों को परखने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से मुकेश कुमार तिवारी और निक्की गुप्ता ने निभाई।

*संस्थान का संकल्प:* “कोई रुकावट न बने बच्चों के भविष्य में” *झारखंड प्रतिभा कला संस्थान* एक अग्रणी एनजीओ (NGO) है, जो समाज के जरूरतमंद और गरीब बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्थान समय-समय पर बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, खेल-कूद की सामग्री और त्योहारों से जुड़े सामानों का वितरण करता रहता है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भी यही था कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन हुनरमंद बच्चों को एक सही मंच मिल सके, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य और करियर की राह में कोई रुकावट न आए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सुजीत गिरी जी के साथ साथ संतोष शर्मा, निकितेश जी, राजकुमार सिन्हा, ऋतु कुमारी हैलेश कुमार राजकुमारी, त्रिशला, शिल्पी, साक्षी, सावन कुमार आदि लोगों का मुख्य रूप से योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
