
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी(धनबाद)डैफोडिल्स बचपन एंड एकेडमी में 26 जनवरी को भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी द्वारा विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन की गई। इसके पश्चात सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रा ,शिक्षक शिक्षिका, अभिभावको ने प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया,

जिसमें लगभग 400 से अधिक लोगो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरु होकर केन्दुआ पुल होते हुए विधालय वापस आया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्कृतियों का सुंदर प्रतिनिधित्व किया।
विद्यालयकी छात्राएँ कोई भारत माता के रूप में सजी हुई थी , तो कोई मराठी, तो कोई अन्य पारंपरिक वेशभूषा में नजर आयी। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भारत की विविध संस्कृति का यह दृश्य सभी के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं।
बच्चों द्वारा पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) का शानदार प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तापस बनर्जी ने अपने संदेश में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का महत्व बताया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक, अनुशासनपूर्ण एवं यादगार रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
