• Thu. Oct 15th, 2026

डैफोडिल्स एकेडमी में दुर्गा पूजा पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 15, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ : डैफोडिल्स बचपन एकेडमी,करकेंद में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और माँ दुर्गा की महिमा का सुंदर चित्रण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी, केजी-1 एवं केजी-2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांडिया, बंगाली नृत्य और अन्य आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने ‘महिषासुर मर्दिनी’ पर आधारित भव्य नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने अपने शानदार अभिनय, नृत्य और संगीत के माध्यम से माँ दुर्गा की शक्ति तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम का श्रेय विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के संस्थापक स्वo चंडीचरण बनर्जी, भूतपूर्व गणित शिक्षक, पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी को भावपूर्वक याद किया। मंच का संचालन शिक्षिका मिताली चटर्जी एवं सुमन सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।

मुख्य अतिथि राधेश्याम गोस्वामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों की प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साथ ही सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों की सराहना की गई।यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और नारी शक्ति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सफल रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *