
हजारीबाग: हजारीबाग डेंटल कॉलेज के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने चुरचु स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने जल शोधन प्रक्रिया, स्वच्छ जल के महत्व और जलजनित बीमारियों से बचाव की जानकारी ली।

जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार और मणिकांत कुमार ने जल शोधन की प्रक्रिया और स्वच्छता बनाए रखने के उपायों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. निषाद गवली के नेतृत्व में छात्रों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के आपसी संबंधों पर भी चर्चा की। कॉलेज की ओर से अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि वर्षा ऋतु में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की जानकारी जरूरी है। प्राचार्य डॉ. के. श्रीकृष्ण और उप-प्राचार्य डॉ. अंकुर भार्गव ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
