
बेरमो/बोकारो थर्मल-
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत और राज्य सरकार द्वारा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित स्टेशन क्लब में डीवीसी सीएसआर एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी से पीड़ित मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित इलाज के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में कुल 50 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई। यह किट 6महीनों तक दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला समन्वयक हेमंत कुमार झा, डीपीपीएम नितिन कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार, ए.ए. कुजूर, डीवीसी सीएसआर के मनीष कुमार चौधरी एवं अंकित राज उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसटीएलएस नरेंद्र प्रजापति और आनंद प्रसाद हांसदा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि टीबी का समय पर उपचार, नियमित दवा सेवन और संतुलित पोषण बीमारी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने तथा इलाज बीच में नहीं छोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग एवं डीवीसी सीएसआर के समन्वय से किया गया।
उपस्थित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए सामुदायिक सहयोग और जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
