• Mon. Mar 16th, 2026

डीवीसी के सीएसआर के तहत विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

admin's avatar

Byadmin

Mar 16, 2026

 

 

बोकारो थर्मल।

सोमवार 16 मार्च 2026 को सुबह लगभग 10 बजे बोकारो थर्मल के सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत डीवीसी प्रबंधन एवं डीवीसी अस्पताल के सहयोग से नावाडीह प्रखंड के एक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन डीवीसी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता रानी तथा डॉ. ऋतांकर चक्रवर्ती द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शिविर के दौरान कक्षा 1 से 5 तक के कुल 75 विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही कुल 120 विद्यार्थियों के बीच विटामिन की गोलियां, आयरन टैबलेट तथा अन्य आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त कक्षा 6 से 8 तक की कुल 45 छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता (मेंस्ट्रअल हाइजीनीँग) विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के तौर तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनके बीच सेनेटरी पैड और आयरन सिरप का वितरण भी किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डीवीसी अस्पताल की टीम के साथ फार्मासिस्ट गौतम, एमडी कलीम अंसारी (MPW) तथा जीवाधन महतो (CSR) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन एवं उपस्थित लोगों ने डीवीसी प्रबंधन के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर बच्चों और छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस स्वास्थ्य शिविर में डीवीसी अस्पताल की टीम के साथ फार्मासिस्ट गौतम, एमडी कलीम अंसारी (MPW) तथा जीवाधन महतो (CSR) की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के पांडेय कुमारी (शिक्षिका), खुशबुलाम महतो (शिक्षक), हेमलाल महतो (शिक्षक), डांगा रविदास (शिक्षक), जीवेंद्र कुमार सिंह (शिक्षक) तथा विवेक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।वही लोगो ने डी वी सी के इस प्रकार के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *