
धनबाद: डी.जी.एम.एस. मुख्यालय धनबाद में बुधवार को आयोजित डी.जी.एम.एस के 125 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय श्रीमती शोभा करंदलाजे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुई। इस दौरान झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह , बाघमारा विधायक समेत कई गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए ।

इस अवसर पर सुरक्षित ढंग से खनन कार्य को आगे बढ़ाने, सेफ़्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और मज़दूरों के हितों की हर स्तर पर रक्षा करने जैसे मूलभूत विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। स्पष्ट मत रहा कि खनन तभी प्रगति का माध्यम बन सकता है, जब प्रत्येक मज़दूर सुरक्षित उपकरणों, आधुनिक सेफ़्टी टूल्स और मानक कार्य वातावरण के साथ कार्य करे।

मज़दूरों की सेहत, सम्मान और सुरक्षा की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। DGMS के नियमों का कड़ाई से पालन, नियमित स्वास्थ्य जांच और तकनीकी सुरक्षा उपायों को क्षेत्र के हर खनन स्थल तक पहुँचाना समय की मांग है।
साथ ही, रोज़गार सृजन और स्थानीय युवाओं को अवसर देने के लिए MSME को सरल, सुलभ और ज़मीन से जुड़ा बनाना आवश्यक बताया गया, ताकि छोटे-छोटे उद्योग विकसित हों और मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का सपना मजबूत हो।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
