• Sat. Apr 11th, 2026

डीएवी बिस्टुपुर बना जीवनदाई मंदिर, 204 रक्तवीरों ने किया महादान*

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

रक्तदान है सबसे ऊंचा, इसके जैसा दान न दूजा, डी ए वी शैक्षिक संस्था की स्थापना करके भारत में शिक्षा का अलख जगाने वाले महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर में ए आर ओ झारखंड जोन-ई. सह प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह के दिशा निर्देश पर आज 11 अप्रैल 2026 स्कूल के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार डीएवी गान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.

मौके पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती नलिनी राममूर्ति ( सचिव, जमशेदपुर ब्लड सेंटर ) श्री संजय चौधरी ( जीएम,जमशेदपुर ब्लड सेंटर ) श्री अरिजीत सरकार ( संचालक टीम पीएसएफ ) का स्वागत करते हुए सभी रक्तदाताओं, शिक्षकों एवं गैर शिक्षण कर्मचारी, अभिभावक, पूर्व छात्रों और उनके बंधुजनों का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही विद्यालय सिर्फ शिक्षा प्रदान करने में नहीं वरन समाज सेवा में भी शिखर पर पहुंच रहा है, और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन भी कर रहा है. उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त एकत्र करना है बल्कि समाज में रक्त आपूर्ति की गंभीर कमी को दूर करना और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है.

डीएवी, बिस्टुपुर भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को निभाता रहेगा. उन्होंने जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया कि वे आवश्यकता के क्षण में सदा हमारे साथ खड़े रहते हैं. दान से पहले, पात्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक रक्तदाता की गहन जांच की गई.

ताकि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा मिले. योग्य चिकित्सा पेशेवरों ने रक्तदाताओं की सुरक्षा की गारंटी के लिए हीमोग्लोबिन स्तर, रक्तचाप और अन्य महत्वपूर्ण मापदंडों के परीक्षण किए, तत्पश्चात ही रक्तदाताओं को इस महादान का सौभाग्य प्राप्त हुआ. सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर तकनीकी सहयोग प्रदान किया जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन. यह कार्यक्रम एक सुसज्जित एवं वातानुकूलित वातावरण में संपन्न किया गया.

कार्यक्रम के शुरुआत से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने लायक था. समस्त रक्तदाताओं को उनके सुकृत्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया. सुबह 8:30 से 3 बजे तक चले रक्तदान शिविर में लगभग 204 रक्तवीरों ने रक्तदान के जरिए योगदान दिया. इस शिविर की शानदार सफलता में विद्यालय की प्राचार्या के दिशा निर्देश सहित श्रीमती मौसमी चौधरी विद्यालय नर्स, श्री राजेश पांडे, श्रीमती सुतापा घोष, श्री सुब्रतो दत्ता, श्री गोवर्धन विद्यानी का योगदान प्रशंसनीय रहा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *