• Fri. Mar 27th, 2026

डीएवी चाईबासा में शोक की लहर कक्षा 11वीं के छात्र रौनक प्रधान का असामयिक निधन

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

चाईबासा, 25 मार्च 2026: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब कक्षा 11वीं (विज्ञान) के छात्र रौनक प्रधान के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

इस घटना से पूरा विद्यालय परिवार गहरे सदमे में है।विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने दिवंगत छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु विद्यालय परिसर में वैदिक हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया।प्राचार्य -सह -एआरओ ओपी मिश्रा ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह विद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है और इस कठिन समय में पूरा विद्यालय परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

इस दुख की घड़ी में वरिष्ठ शिक्षक जयंत कुमार पंडा, चंद्रशेखर और विवेकानंद मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और इस कठिन समय में परिवार को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे एक-दूसरे का सहयोग करें, अपनी भावनाओं को साझा करें और कठिन समय में धैर्य एवं सकारात्मकता बनाए रखें।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *