
धनबाद: बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक एस. के. सिन्हा ने धनबाद पहुंचकर पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। धनबाद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समीक्षा बैठक में DIG ने जिले में लंबित मामलों, संगठित अपराध, नक्सल गतिविधियों और पुलिस प्रशासनिक कार्यों की गहन पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पिछले 5 महीनों में मुकदमों के निष्पादन और पुलिसिंग व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
बैठक में DIG ने 2 साल व 10 साल से अधिक पुराने पेंडिंग मामलों, अनुमंडल वार मुकदमों और पोक्सो, NDPS, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़े केसों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही CCTNS पोर्टल पर पेंडेंसी घटाने और कोर्ट में जल्द फाइनल फॉर्म जमा करने को कहा। उन्होंने संगठित गिरोहों के अपराधियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने और चतरा से सटे इलाकों में नक्सली इनपुट पर कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने थानों के नियमित निरीक्षण, मालखाना प्रभार हस्तांतरण, सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन व अनुकंपा मामलों के त्वरित निपटारे के आदेश दिए। चुटुपालू घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि रामगढ़ SP, DC और NHAI की टीम मिलकर तकनीकी कमियों को दूर कर सुरक्षा के उपाय कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
