• Sat. Apr 18th, 2026

डिंडौरीः मृत अवस्था में मिली बाघिन, मौत के कारणों पता करने में जुटा वन विभाग

admin's avatar

Byadmin

Dec 28, 2021
crescent ad

डिंडौरी। वन परिक्षेत्र के पड़ोसी जिला उमरिया के सीमा से लगे हुए गांव सारसताल और नारायण डीह के बीच जंगल में गौर मोहरा इलाके में एक बाघिन मृत अवस्था में देखी गई. घटना की सूचना लगते ही काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

इलाके में मचा हड़कंप

जिला वनमंडलाधिकारी साहिल गर्ग अपने वन विभाग के अमले के साथ मौके पर पहुंच गए. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बाघिन का शव सड़क किनारे ग्रामीणों द्वारा देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई. हालांकि बाघिन की मौत किस वजह से हुई है. इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघिन की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ग्रामीणों ने कयास लगाया कि राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ पार्क क्षेत्र से यह बाघिन डिंडौरी जिले में पहुंची होगी. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. बाघिन के शव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही एक बायसन का भी शव मिला है. बाघिन के शव मिलने के बाद कान्हा नेशनल पार्क मंडला के डॉक्टरों की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना की जांच की. पोस्टमार्टम के बाद बाघिन व बायसन के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *