
बोकारो थर्मल
बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड स्थित कथारा स्टाफ क्लब में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किया गया।

समारोह में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम को आंदोलनकारियों की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महमूद आलम ने झारखंड आंदोलनकारियों के अधिकार, सम्मान और हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

उनके हक और सम्मान के लिए उनकी आवाज लगातार उठती रहेगी। उन्होंने आंदोलनकारियों के हित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर मजबूती से उठाने की बात कही।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
