
जमशेदपुर । झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रो ने एमजीएम अस्पताल के लिफ्ट में फंसे व्यक्ति संबंधी मामले में भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में टेक्निकल फॉल्ट के कारण कुछ लोग उसमें फंस गए थे जिन्हें अस्पताल प्रबंधन के सार्थक पहल से सभी को लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाल दिया गया ।
इसमें अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्य मंत्री पर दोषारोपण करना कहां तक उचित है ? श्री पात्रों ने कहा कि भाजपा नेताओं को दोषारोपण करने से पहले अपने गिरेबान में झांकने चाहिए।

भाजपा सरकार में कई घटनाएं घटित हुई हैं और रेलवे , प्लेन एवं अन्य विभागों में कितने व्यक्ति मरे भी लेकिन उनके परिवार तक को कोई सुध नहीं लिया गया । इसलिए भाजपा ओछी राजनीति करना छोड़े ।

जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार बनीं है तब से विपक्ष लोग बदनाम करने में लगे हुए हैं जबकि झारखंड में बहुत सारे नए नए योजनाएं चल रहे हैं उसपर विपक्ष को दिखाई नहीं दे रहा है । इस मौके सेपर सरोज महापात्रो के साथ उज्जवल दास , उमेश गिरी , कार्तिक सिंह , संजय पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
