• Sat. Mar 28th, 2026

झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

झरिया/धनबाद:

श्री श्री रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में झरिया की विधायक रागिनी सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान वे लोको बाजार उपकार दल, सुदामडीह रिवर साइड बजरंग दल, श्री श्री वीर चौहान दल नूनूडीह तथा पाथरडीह दल द्वारा आयोजित रामनवमी कार्यक्रमों में पहुंचीं, जहां आयोजन समितियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुजनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ प्रभु श्रीराम का जयकारा लगाया तथा सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भगवान श्रीराम से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

रामनवमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भक्ति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रमों में शामिल हुए और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी आयोजन समितियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *