• Wed. Feb 25th, 2026

झरिया के देव और एंजेल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्राप्त हुआ।

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Sep 20, 2022

 

रिपोर्ट : सूरज पासवान

 

 

धनबाद :आजादी के 75 वे वर्षगांठ हो जाने के शुभ अवसर पर धनबाद जिला क्रीड़ा भारती के द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद जी के जन्म उत्सव से लेकर के विवेकानंद जयंती 11 सितंबर तक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें आजादी के 75 वीं वर्षगांठ होने के क्रम में 75 खेलो का आयोजन किया गया था। जिसमें कई प्रकार के खेल खिलाड़ियों एवं संयोजकों के द्वारा खेल आयोजित की गई थी। इन सभी खेलों का समापन समारोह एवं खेल खिलाड़ियों से लेकर के संयोजको तक का सम्मान समारोह राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल धनबाद में 18/09/2022 को कराया गया था। जिसमें झरिया खेल प्रशिक्षक अमित साव ने यह बताया कि इस खेल महोत्सव में भारतीय युद्ध कला *नियुद्ध मार्शल आर्ट्स* जो एक पुराणिक भारतीय मार्शल आर्ट की कला है जो धनबाद जिला क्रीड़ा भारती के द्वारा अमित साव जी को नियुद्ध का संयोजक बनाया गया था एवं उनके खिलाड़ियों के द्वारा नियुद्ध का प्रदर्शन एवं खेल कराया गया था। इन सभी खिलाड़ियों में झरिया के देव वर्मा और एंजेल गुप्ता इन दोनो खिलाड़ियों ने काफी अच्छा अपना प्रदर्शन दिखाते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी स्थान पाया एवं साथ ही साथ इस खेल के संयोजक अमित साव को भी जिला नियुद्ध संघ के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक एवं संयोजक के तौर पर सम्मानित किया गया।श्री साव ने यह बताया गया कि यह काफी गर्व और हर्ष की बात है की यह सभी सम्मान इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान निवासी गोपाल सैनी जी के द्वारा सम्मानित किया गया, इस उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी एवं मार्शल आर्ट के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि में धनबाद विधायक राज सिन्हा जी,सिंदरी विधायक की पत्नी तारा इंद्रजीत महतो,राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष श्री विनोद तुलसियान जी,संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन गणेश सिंह,क्रीड़ा भारती मातृशक्ति क्षेत्रीय प्रमुख शकुंतला मिश्रा जी,प्रांत उपाध्यक्ष डॉ.ललन कुमार, जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी के साथ कई गणमान्य सदस्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *