
संवाददाता: उज्जवल कुमार मंडल गोविंदपुर (धनबाद): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के जियलगढ़ा में परमाराध्य श्री राधावल्लभ लालजू महाराज जी के सानिध्य में एकदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं और भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

भक्ति से मिलती है आत्मिक शांति: तारा देवी

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तारा देवी ने कहा कि हमारे जीवन में धर्म और भक्ति का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “आध्यात्मिक मूल्यों का पालन करने से न केवल आत्मिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि समाज में भी आपसी प्रेम और सुख-शांति का वातावरण निर्मित होता है।”
वृंदावन सा हुआ वातावरण: शकुंतला मिश्रा
क्रीड़ा भारती की क्षेत्रीय प्रमुख (बिहार-बंगाल-झारखंड) शकुंतला मिश्रा ने कथा श्रवण के बाद मीडिया से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हरि कीर्तन और भजनों के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो हम साक्षात् वृंदावन में हों। उन्होंने कहा, “बरसाने वाली होली और कन्हैया के भजनों ने मन मोह लिया। सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार घर-घर होना चाहिए और भागवत कथा सबको सुननी चाहिए।”
दिग्गज हस्तियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल संचालन नयन कुमार मिश्रा ने किया। इस भक्तिमय अवसर पर गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख डीएन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की नीतू शंकर व आशुतोष शंकर, तारा पाठक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धरणीधर मंडल, मुकुल कुमार पांडे, अनिल गुप्ता और विमल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
