• Tue. Jan 13th, 2026

जानें फाल्गुन माह का महत्व और इस महीने आने वाले त्योहारों की तिथि

Byadmin

Feb 17, 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह साल का आखिरी महीना होता है जो माघ महीने के बाद आता है। इस महीने के साथ ही शरद ऋतु की विदाई होती है तो वहीं हल्की-हल्की गर्मी की शुरुआत होती है। धार्मिक रूप से भी फाल्गुन माह को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। इस महीने में भगवान की सच्चे मन से आराधना की जाती है। इस माह में किये गए दान आदि का कई गुना फल भी प्राप्त होता है। फाल्गुन मास में होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्यौहार भी आते हैं।

फाल्गुन माह 2022 की तिथि

साल 2022 में फाल्गुन महीने की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है। 16 फरवरी को माघ पूर्णिमा के साथ माघ महीने का समापन हो जायेगा। फाल्गुन माह 18 मार्च तक रहेगा।

फाल्गुन माह 2022 के त्योहार

विजया एकादशी: 26 फरवरी 2022

महा शिवरात्रि: 01 मार्च 2022

फाल्गुन अमावस्या:.02 मार्च 2022

फुलैरा दूज: 04 मार्च 2022

आमलकी एकादशी: 14 मार्च 2022

होलिका दहन: 17 मार्च 2022

होली: 18 मार्च 2022


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *