

जमशेदपुर : बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर जमशेदपुर के साकची बाजार में हर साल की तरह इस साल भी भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम कार्यक्रम के पहले दिन आयोजन स्थल पर त्योहार जैसा माहौल देखने को मिला।

स्पर्श क्रिएटिव एकेडमी के बच्चों ने माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। ‘एक दो तीन’, ‘धक धक करने लगा’, ‘चोली के पीछे’ जैसे गानों पर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा।
*हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन से भक्तिमय माहौल:*
कार्यक्रम में इस्कॉन की टीम द्वारा हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
*गणेश पूजन से हुई शुरुआत:*
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से हुई। पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई, जबकि आयोजनकर्ता पप्पू सरदार यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा के दौरान माधुरी दीक्षित की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की गई।
*50 से अधिक मीडियाकर्मी सम्मानित:*
पूजा के बाद आयोजित सम्मान समारोह में शहर के 50 से अधिक वरिष्ठ मीडियाकर्मियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन भी माधुरी दीक्षित के गीतों पर आधारित डांस कंपटीशन, केक कटिंग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साकची में पिछले कई सालों से माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर यह आयोजन किया जाता है और बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक इसमें शिरकत करते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
