• Tue. Mar 31st, 2026

जमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2022

जमशेदपुर  महात्मा गांधी मेमोरियल  मेडिकल कालेज अस्पताल में पहली बार टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डा. जीएस बड़ाईक के नेतृत्व में नौ चिकित्सकों की टीम ने चार घंटे तक यह सर्जरी की। आदित्यपुर के बंतानगर निवासी सुनीता देवी बीते चार साल से इलाज के लिए दर-दर भटक रही थी लेकिन पैसा के अभाव में इलाज कहीं नहीं हो रहा था। हर जगह ढ़ाई से तीन लाख रुपये खर्च बताया जा रहा था। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। इसके बाद सुनीता देवी एमजीएम आई और यहां उसे भर्ती किया गया। साथ ही आयुष्मान योजना के तहत उसका कार्ड बनाकर सर्जरी करने का भी निर्णय लिया गया। पीड़िता के पति अवधेश  मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी को गिरने से उसकी हिप की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद इलाज के अभाव में उसका हड्डी खराब हो गया था। इससे पत्नी की परेशानी लगातार बढ़ते ही जा रही थी। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि इलाज पर खर्च की राशि सुनकर इलाज की उम्मीद छोड़ दिया था, लेकिन आयुष्मान भारत योजना मेरी पत्नी के लिए संजीवनी बनकर आई। अगर, यह योजना नहीं होती तो शायद मेरी पत्नी का इलाज संभव नहीं हो पाता।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed