• Thu. Apr 2nd, 2026

जननेता शिबू सोरेन का निधन अपूरणीय क्षति – सीपीएम बोकारो; सीटू कार्यालयों पर भी झुके झंडे

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2025

 

बोकारो थर्मल: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष व संस्थापक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री, प्रख्यात जननेता आदरणीय शिबू सोरेन के निधन पर सीपीएम (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) की बोकारो जिला कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीपीएम बोकारो जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने उनके निधन को “अपूरणीय क्षति” बताया।

crescent ad

 

शर्मा ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस) झारखंड राज्य के भी संरक्षक के पद पर थे। उनके निधन की खबर मिलते ही, राज्य भर की तरह बोकारो जिला में भी सीटू कार्यालयों और उनसे संबंधित कार्यालयों पर झंडे झुका दिए गए हैं।

 

भागीरथ शर्मा ने शिबू सोरेन के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि 70 के दशक में उन्होंने गरीबों और आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले शोषकों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चलाया था, जिसे सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने इस जन आंदोलन के लिए बेइंतहा प्रताड़नाएं भी झेलीं। सीपीएम ने उनके निधन को झारखंड के जन-आंदोलन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

 

 


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *