
बोकारो थर्मल /मौसम मुस्कान

बोकारो थर्मल सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने एक मेहनतकश परिवार की मदद के लिए आगे आकर मानवता, साहस और जनसेवा का उदाहरण पेश किया है। पंचायत के निवासी अशोक कुमार पासवान भरत जी पटेल कंपनी में गार्ड का काम करता था । 9 जनवरी को ड्यूटी के दौरान उन्हें पैरालाईसिस का अटैक आया और वे गंभीर रूप से बीमार हो गए। सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ़ बबलू सिंह को सूचना मिलते ही उन्होंने कंपनी से इलाज के लिए न्यायोचित मुआवजे की मांग की, लेकिन कंपनी ने जिम्मेदारी से किनारा कर लिया। मुखिया जी ने हार नहीं मानी और पंचायतवासियों को साथ लेकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष शुरू किया। लगभग 20-25 दिनों तक चले ,धैर्य, दृढ़ता और अनुशासन के साथ उन्होंने कंपनी के कार्य को बंद कराया। आखिरकार, सत्य और एकता की जीत हुई और कंपनी ने अशोक भैया के खाते में ₹1,71,500 की राशि ट्रांसफर की। मुखिया जी के इस कार्य की पंचायतवासी सराहना कर रहे हैं। यह राशि नहीं, बल्कि मुखिया विकास सिंह की संवेदनशील नेतृत्व-शक्ति की पहचान है। इस आंदोलन में साथ देने वाले पंचायतवासियों, संघर्षशील साथियों और निर्भीक पत्रकारों को भी धन्यवाद दिया l इस संघर्ष में पंचायत के गणेश राम, सरजू रजक सहित कई संघर्षशील पंचायतवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं प्रबंधन पक्ष से ए. कुजूर, देव के. खा, सुनील कुमार महतो तथा कंपनी की ओर से भावेश पटेल और रामचंद्र कुमार की उपस्थिति में सहमति बनी।

मुखिया विकास सिंह (मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि, बोकारो थर्मल) के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन को निर्भीक पत्रकारों का भी भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।
मुखिया विकास सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि जनता के साथ खड़ा होता है, तो कोई भी अन्याय टिक नहीं पाता।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
