• Sun. Mar 8th, 2026

छठ पूजा के दौरान सुदामडीह मे हुए चोरी मामले का हुआ उद्भेदन

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Nov 8, 2022

झरिया : बीसीसीएल के सुदामडीह रीवर साईड स्थित टाईप 2 क्वाटर एवं माईनस क्वाटर में 31 अक्टूबर की अहले सुबह 5 घरों में स्वर्णभूषण सहित लाखों रुपये की हुई भीषण चोरी के मामले का सुदामडीह पुलिस टीम ने उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने बरारी के राजू अंसारी उर्फ मछली वाला को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर झरिया के आभूषण दुकान में छापेमारी कर गलाया हुआ 10 ग्राम सोना एवं 1किलो 350 ग्राम चांदी को भी बरामद कर लिया है। आभूषण दुकान के मालिक घटना के बाद से फरार हो गया है जबकि गिरफ्तार राजू अंसारी एवं विशाल सालूखे को सुदामडीह पुलिस ने सोमवार को धनबाद जेल भेज दिया है।

सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि राजू अंसारी के पास से पुलिस ने ताला तोड़ने वाली शावल, एक समसम मोबाईल 6500 रुपये नगद नुनुडीह हीरो शोरम से चोरी का बटवारे की राशि से खरीदा हुआ एक नया काला रंग का हीरो पैशन एसकंटेक मोटर साईकिल बरामद किया है। राजू अंसारी सुदामडीह रीवर साईड में हुई चोरी की घटना में संलिप्त रहने की बात स्वीकार किया है। जिसके बयान से चोरी के कई कांडों की खुलासा होगा।

जबकि झरिया के आभूषण उक्त दुकान में छापामारी के दौरान आभूषण को बेचने वालों बिचौलिया विशाल सालूखे का बहनोई फरार हो गया। जबकि साला विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजू अंसारी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह तीन मोटर साईकिल पर सवार होकर उसका 7 सदस्य निकले थे। इनको जाना थे। सुबह देर होने के कारण सुदामडीह रीवर साईड कॉलोनी पहुँच गए। जहाँ घर में ताला बंद कर छठ घाट पर गए लोगों की घरों में चोरी कर तीन बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

राजू अंसारी वर्ष 1995 में जोरापोखर थाने से चोरी के मामले में जेल गया था। जिसके बाद बन्द आवासों का ताला तोड़कर चोरी करते रहा है। कभी कभी दिन के उजाले में भी बन्द आवासों का ताला तोड़कर चोरी करता रहा है।
सुदामडीह की चोरी की घटना में सुदामडीह, पाथरडीह, जोरापोखर, भौरा,अलकडीहा,गोशाला ओपी झरिया पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *