• Tue. Sep 1st, 2026

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 18,600 रुपये समेत चोरी का सामान बरामद

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

*सरायकेला* – सरायकेला पुलिस ने चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए सरायकेला लहरी टोला निवासी साजिद खान उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान के साथ 18,600 रुपये नकद, 157 पैकेट सिगरेट, सात बोतल तेल, चांदी जैसा दिखने वाला आठ सिक्का तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद कर जब्त किया है।

सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रब्बू अग्रवाल की दुकान में सेंधमारी के दौरान आरोपी छोटे से दीवार के होल से अंदर-बाहर हुआ था। इस दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान भी बने थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि रब्बू अग्रवाल की दुकान से चोरी किए गए सामान की बरामदगी के साथ-साथ आरोपी के सामने स्थित आटा चक्की में भी सेंधमारी कर चोरी करने की बात सामने आई है। उक्त चोरी का सिक्का भी आरोपी के पास से बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर लहरी टोला, सरायकेला में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान साजिद खान उर्फ मुन्ना खान के पैतृक आवास से 157 पैकेट सिगरेट एवं सात बोतल तेल बरामद किए गए। वहीं राजाबाड़ी के पीछे स्थित किराये के मकान से 500 एवं 50 रुपये के नोटों के रूप में कुल 18,600 रुपये, एक प्लास्टिक में रखा 736 रुपये का खुला पैसा, चांदी जैसा दिखने वाले आठ सिक्के तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार साजिद खान के खिलाफ पूर्व में भी सरायकेला थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

छापामारी दल में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार आहूजा, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक ऋषि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार एवं हवलदार राजेश उरांव शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *