• Sun. Mar 22nd, 2026

चोरी की बाइक और महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Mar 22, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोबेखाप गांव पुल के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक और अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक की पहचान मेंह गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआई अमरेश दास के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध स्थिति में एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। साथ ही जिस बाइक पर वह सवार था, वह चोरी की पाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और जब्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *