• Thu. Mar 26th, 2026

चैती दुर्गा पूजा समिति ने वरिष्ठ पत्रकारों को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 26, 2026

 

 

रातू : प्राचीन हनुमान मंदिर सह चैती दुर्गा पूजा समिति, रातू द्वारा सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान पूजा समिति की ओर से पत्रकारों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया। समिति के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार वर्मन, हरि साहू, संजय गुप्ता एवं संजय साहू ने संयुक्त रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय (प्रभात खबर), दिलीप ठाकुर (दैनिक भास्कर) एवं युवराज झा (फ्रीडम फाइटर) को सम्मानित किया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाते हैं। ऐसे में उनके कार्यों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे माहौल में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। समारोह में उपस्थित लोगों ने सम्मानित पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *