• Sat. Mar 7th, 2026

चाईबासा में टला बड़ा हादसा: नर्सिंग होम के पास लगी भीषण आग, दमकल विभाग की मुस्तैदी से मची तबाही रुकी।

admin's avatar

Byadmin

Mar 7, 2026

चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित डॉ० ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में रखी एक मिक्सर मशीन भी इसकी चपेट में आ गई। आवासीय क्षेत्र होने के कारण आग की ऊंची लपटों को देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

 

त्वरित कार्रवाई से बचा हादसा

स्थिति को अनियंत्रित होते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस नेता त्रिशानु राय को इसकी सूचना दी। श्री राय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए फौरन पश्चिमी सिंहभूम जिला फायर ऑफिसर को घटना की जानकारी दी और दमकल भेजने का अनुरोध किया।

 

कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण

सूचना मिलते ही अग्निशामालय, चाईबासा की टीम मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर सूखे पत्तों का बड़ा ढेर होने के कारण आग पर काबू पाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, समय रहते दमकल कर्मियों की कार्रवाई से आग को नर्सिंग होम और आसपास के घरों तक पहुँचने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई। स्थानीय निवासियों ने त्रिशानु राय और दमकल टीम की त्वरित पहल के प्रति आभार जताया है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *