• Fri. Apr 10th, 2026

चांडिल स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान जारी—बिना टिकट यात्रा पर कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने तथा रेल राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से आद्रा मंडल द्वारा चांडिल स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत बिना टिकट यात्रियों, अनियमित टिकट धारकों, प्लेटफॉर्म टिकट के बिना प्रवेश करने वालों तथा अनधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ऐसे यात्रियों से नियमानुसार किराया व जुर्माना वसूला जाएगा।

 

मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें। इससे असुविधा व दंड से बचेंगे और रेल सेवाएँ सुगम, सुरक्षित व व्यवस्थित रहेंगी।

आद्रा मंडल द्वारा ऐसे सघन टिकट जांच अभियानों विभिन्न स्टेशनों पर निरंतर जारी है, ताकि रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की जा सकें।

आद्रा मंडल द्वारा ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *